मजबूत लोकतंत्र के लिए विद्यार्थी जागरूक वोटर जरूर बनें : डा. प्रीति यादव

डिप्टी कमिश्नर द्वारा अंतर कॉलेज और स्कूल डिबेट मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

by TheUnmuteHindi
मजबूत लोकतंत्र के लिए विद्यार्थी जागरूक वोटर जरूर बनें : डा. प्रीति यादव

मजबूत लोकतंत्र के लिए विद्यार्थी जागरूक वोटर जरूर बनें : डा. प्रीति यादव
– डिप्टी कमिश्नर द्वारा अंतर कॉलेज और स्कूल डिबेट मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान
पटियाला, 5 फरवरी : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने सरकारी महिंद्रा कालेज के राजनीति विभाग की तरफ से स्वीप पटियाला के सहयोग के साथ करवाए गए अंतर कालेज और अंतर स्कूल डिबेट मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मतदान हमारे देश में लोकतंत्र का अहम अंग हैं इस लिए हर विद्यार्थी को मजबूत लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नागरिक होने के साथ-साथ एक जागरूक वोटर भी होना चाहिए। डा. प्रीति यादव ने कहा कि वोटों की महत्ता बारे और वोट के अधिकारी का प्रयोग जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करने के लिए ऐसे डिबेट मुकाबले अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान दौरान आम नागरिकों में वोटें डालने प्रति पैदा हो रही उदासीनता और इसी के कारणों और इसको दूर करने के लिए करवाए गए इस डिबेट मुकाबलों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था, जो कि प्रशंसनीय है। डिप्टी कमिश्नर ने कालेज वर्ग में पहले स्थान पर रहे सरकारी महिंद्रा कालेज के अली हसन नकवी और डोरियस, दूसरे स्थान पर रहे सरकारी स्टेट कालेज आफ एजुकेशन के प्रथम कुमार और अवप्रीत कौर समेत स्कूल वर्ग में पहले स्थान पर रहे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल माडल टाऊन के शोभा शर्मा और डोली शर्मा, दूसरे स्थान पर रहे सरकारी विक्टोरिया गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंस और सीमा का सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। इस मौके सहायक कमिश्नर (ज) ऋचा गोयल, प्रो. एस.एस. रेखी, मोहित कौशल और चुनाव तहसीलदार विजे कुमार भी मौजूद थे।

You may also like