पलवल, 18 दिसंबर 2025: पलवल के आगरा चौक के पास खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर शाम मेवात और यूपी बॉर्डर से गाड़ियों में दिल्ली-फरीदाबाद की तरफ जा रहे पनीर पर शक हुआ। टीम ने एक गाड़ी रोकी तो उसमें करीब 1500 किलोग्राम पनीर लदा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। मेवात से बड़ी मात्रा में पनीर दिल्ली की तरफ सप्लाई हो रहा है। आज छापेमारी में पुनहाना मेवात से नई दिल्ली जा रही गाड़ी पकड़ी गई।
गाड़ी में 1500 किलोग्राम पनीर था। ड्राइवर के पास जीएसटी बिल और डेयरी का लाइसेंस मिला। लेकिन गुणवत्ता जांच जरूरी थी। इसलिए दो सैंपल लिए गए। इन्हें लैब भेज दिया गया है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पनीर असली है या नकली। उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
ये भी देखे: गुरुग्राम में फेस्टिवल से पहले नकली 2000 किलो पनीर-खोया जब्त, दुकानदार भागे