वृंदावन नाव हादसे के बाद SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्टी पर गई, नया SDM दीपिका मेहर नियुक्त

by Manu
Vrindavan Boat accident

वृंदावन, 13 अप्रैल 2026: वृंदावन के केसी घाट पर हुई नाव हादसे के बाद सोमवार को मांट की SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। उनकी जगह दीपिका मेहर को मांट का नया SDM बनाया गया है।

हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ऋतु सिरोही पर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि ऋतु सिरोही निजी कारणों से छुट्टी पर गई हैं और इसका हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।

हादसे के चौथे दिन भी यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में दो और शव बरामद हुए। हादसे वाली जगह से करीब 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश मिली। प्रशासन के अनुसार, दोनों शव फूलकर पानी की सतह पर आ गए थे। परिजनों ने दोनों की पहचान कर ली है।

 ये भी देखे: वृंदावन के केसी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत

You may also like