ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में लोग ह्यूमन चेन बनाकर बचाएंगे पावर प्लांट्स

by Manu
Iran Protest

तेहरान, 07 अप्रैल 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त धमकियों के बीच ईरान ने देशभर के युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और युवा संगठनों से एकजुट होने की अपील की है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सरकार ने कई यूनिवर्सिटी के छात्रों और युवा संगठनों से कहा है कि वे 7 अप्रैल को पावर प्लांट्स के आसपास ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हों। इसका मकसद सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर संभावित अमेरिकी हमले का विरोध जताना बताया गया है।

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) खत्म हो रहा है।

ये भी देखे: ट्रंप का ईरान को धमकी, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो भुगतनी पड़ेगी भारी तबाही

You may also like