कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर 2025: पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय अंगीठी जलाने से दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार होटल में चल रहे रंग-रोगन के काम के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ठेकेदार नूर अपनी लेबर टीम लेकर आया था। मंगलवार रात ये पांच मजदूर एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। सुबह जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ ने शक किया। सफाई कर्मी ने खिड़की से झांककर देखा तो सभी बेहोश पड़े थे। कोई हरकत नहीं हो रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सिटी दिनेश राणा और सेक्टर 7 चौंकी इंचार्ज कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने प्राथमिक जांच में अंगीठी से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड को मौत का कारण माना है। कमरे में हवादार व्यवस्था नहीं थी। जांच में ठेकेदार और होटल मैनेजमेंट की लापरवाही की भी पड़ताल हो रही है।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र हाईवे पर हैरियर और स्विफ्ट में भयावह टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत