नगर निगम का पहला जनरल हाउस 18 को : कई अहम ऐलान होने की संभावना

एफएंडसीसी भी बनेगी : इसके बाद आएगा बजट हाउस

by TheUnmuteHindi
नगर निगम का पहला जनरल हाउस 18 को : कई अहम ऐलान होने की संभावना

नगर निगम का पहला जनरल हाउस 18 को : कई अहम ऐलान होने की संभावना
– एफएंडसीसी भी बनेगी : इसके बाद आएगा बजट हाउस
पटियाला, 14 फरवरी : नगर निगम पटियाला में बने आम आदमी पार्टी के मेयर कुंदन गोगिया की अगुवाई मं पहला जनरल हाउस 18 फरवरी को होने जा रहा है, जिसमें कई ऐलान होंगे। इस जनरल हाउस में नगर निगम की सबसे ताकतवर कमेटी एफएंडसीसी का गठन भी हो सकता है क्योंकि आगामी समय में बजट पास करना पड़ेगा और उसके लिए सबसे पहले एफएंडसीसी की जरूरत पड़ेगी।
जनरल हाउस में समुचे वार्डांे के पार्षद हिस्सा लेगे और अपनी अपनी समस्याएं भी रखेंगे। जनरल हाउस में जहां निगम के कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी वहीं शहर से जुड़े विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की जहां समीक्षा भी की जाएगी। जरनल हाउस में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, का एजेंडा नगर निगम ने तैयार कर जारी कर दिया है। इसके अलावा इस मीटिंग में मेयर कुंदन गोगिया द्वारा शहर के पेंडिंग चल रहे ऐसे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
पार्षदों ने अपनी समस्याएं जनरल हाउस में रखेंगे के लिए खिंची तैयारी
आम आदमी पार्टी की सरकार में नगर निगम के हो रहे पहले जनरल हाउस में समचुूे पार्षदों ने अपनी समस्याएं रखने के लिए तैयारी कर ली है। बता दें कि कुंदन गोगिया के मेयर बनने के बाद उनकी यह पहली जरनल हाउस की मीटिंग है, जहां मेयर निगम कौंसलरों के रूबरू होगे। बता दें कि जबसे आम आदमी पार्टी के वर्करों को कौंसलर के रूप में चुना गया है, के बाद वार्डों की समस्याओं लेकर कौंसलर,निगम मेयर व कमिश्नर के बीच कोई मीटिंग नहीं हुई। यह पहली मीटिंग है जब कौंसलर अपने-अपने वार्डों के लोगों की समस्याओं को मेयर व कमिश्नर के आगे रखेंगे। साथ ही अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
इस जनरल हाउस में नगर निगम के वित्तीय संकट बारे भी चर्चा होगी। इस जरनल हाउस में निगम की फाइनांस एंड कांट्रैक्ट कमेटी का गठन भी किया जा सकता है। इस कमेटी में निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर,डिप्टी मेयर, कमिश्नर और दो कौंसलरों को शामिल किया जाना है। कमेटी गठित करने के लिए दो कौंसलरों का चुनाव इस जरनल हाउस में होगा। सभी कौंसलरों की सहमति के बाद दो कौंसलरों के नाम के साथ मेयर एफएंडसीसी कमेटी का गठन करेंगे। हालांकि इस दौरान विभिन्न मदों के तहत तय किए गए रिकवरी का टारगेट किस तरह पूरे किए जाने है, पर भी चर्चा होने की संभावना है। उधर कई सीनियर पार्षदों ने एफएंडसीसी में पडऩे के लिए जोर अजमाई कर दी है।
नगर निगम पटियाला के बेहद काबिल आफिसर को पंजाब सरकार ने अस्सिटेंट कमिश्नर बना दिया है। इनमें सुनिल मेहता, अनिश बंसल और रवदीप सिंह को नाम शामिल है। यह तीनों अधिकारी मौजूदा समय में सैक्रेटरी पद पर कार्यक्रत थे। इन अधिकारियों ने निगम व पब्लिक हित में काफी कार्य किए। जिसके चलते इन्हें असिस्टेंट कमिश्नर पद पर नियुक्त कर दिया गया है। हालांकि अब इन अधिकारियों की पोस्टिंग कहां होगी, अभी यह तय होना बाकी है। तीनों अधिकारियों ने कहा कि वह इस लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि वह अपनी ड्यूटी को बाख्ूाबी ढंग के साथ निभाएंगे तथा पटियालवियों कीडटकर सेवा करेंगे।

You may also like