इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से लगी आग, एक परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत

by Manu
इंदौर आग

इंदौर, 18 मार्च 2026: इंदौर शहर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पुगलिया परिवार के घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे कार में तेज आग लग गई और देखते ही देखते आग तीन मंजिला मकान तक पहुंच गई। इस हादसे में शहर के एक बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोग जिंदा जलकर मर गए। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक पुगलिया परिवार ने अपनी इलेक्ट्रिक कार देर रात घर के बाहर चार्जिंग पॉइंट पर लगाई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। कार तुरंत आग का गोला बन गई। आग तेजी से घर की ओर बढ़ी और अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।

सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इतनी तेज धमाकों से मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग और धमाकों ने सब कुछ तबाह कर दिया।

ये भी देखे: शराब पीकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 90% जलने से महिला की मौत

You may also like