Fire In Karnal: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपये के कपड़े जलकर हुए राख

by Nishi_kashyap
भीषण आग

करनाल,07 जुलाई,2025: हरियाणा के करनाल ज़िले के कुंजपुरा रोड स्थित मंगलपुर चौक के नज़दीक एक नए कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपयों के कपड़े जलकर राख हो गए। इस शोरूम की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई थी। बतादें की यह शोरूम महिलाओं के लहंगे, साड़ियाँ और सूट आदि बेचता है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है की शोरूम में आग किस कारण लगी।

लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। उन्होंने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। शोरूम के मालिक को भी इस घटना की जानकारी दी गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जाँच कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया क़ाबू

डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उन्हें धुआँ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और शोरूम के मालिक से संपर्क किया। शोरूम का मैनेजर उसी दौरान मौके पर पहुँचा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़े: Haryana CET 2025: सीईटी आधिकारिक परीक्षा की तिथि फाइनल, इस दिन होगी परीक्षा

You may also like