64
अमृतसर, 24 अक्टूबर 2025: बिहार की ओर बढ़ रही जनसेवक एक्सप्रेस (14618) ट्रेन की जनरल बोगी में शुक्रवार (24 अक्टूबर) शाम को अचानक आग लग गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से आठवें डब्बे (जनरल कोच) में धुआं उमड़ने लगा। राहत की बात ये रही कि फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बस एक ही कोच प्रभावित हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बीड़ी-सिगरेट या मोबाइल ब्लास्ट लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और जनसेवक एक्सप्रेस को उसके गंतव्य पूर्णिया के लिए रवाना कर दिया। वर्तमान में ट्रेन सहरसा पहुंच चुकी है।
ये भी देखे: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बाइक से टकराई बस, एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत