2
गाजियाबाद, 03 अप्रैल 2026: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेसिडेंसी सोसायटी में एक फ्लैट में आग लग गई। तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में घरेलू सामान में आग तेजी से फैल गई और पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, सोसायटी में लगे अग्निशमन उपकरणों से शुरुआती प्रयास किए गए, लेकिन आग की तेजी के कारण काबू नहीं पा सके।
दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया।
ये भी देखे: सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा, ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में होंगे शामिल