यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13% नाम कटे, कुल वोटर्स घटकर 13.39 करोड़

by Manu
असम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

लखनऊ, 10 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश (यूपी) में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। इसके अनुसार प्रदेश में वोटरों की संख्या 13 प्रतिशत घटकर 13.39 करोड़ रह गई है।

फाइनल लिस्ट से कुल 2.05 करोड़ नाम काटे गए हैं, जबकि 84 लाख नए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं।

SIR से पहले (अक्टूबर 2025) कुल वोटर 15.44 करोड़ थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद कुल वोटर: 12.55 करोड़ (2.89 करोड़ नाम कटे) इसके बाद फाइनल लिस्ट में 84 लाख नाम फिर से जोड़े गए। इस तरह कुल 2.05 करोड़ नाम कटने के बाद वोटरों की संख्या 13.39 करोड़ पर आ गई है।

ये भी देखे: तमिलनाडु में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR में 7.4 लाख से ज्यादा नाम कटे

You may also like