फिरोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

by Manu
फिरोजपुर पुलिस

फिरोजपुर, 15 जनवरी 2026: फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को 4.013 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ममदोट इलाके में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.013 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। पुलिस ने कहा है कि मामले में पुराने लिंक भी सामने आए हैं। जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और तस्करी के रूट तक पहुंच बनाई जा सके।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और नशा मुक्त व सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, जौहरी पर हमले के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

You may also like