फाजिल्का पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 27 पिस्तौल और कारतूस बरामद, 2 गिरफ्तार

by Manu
फाजिल्का पुलिस

फाजिल्का, 15 सितंबर 2025: पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से संचालित इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 27 आधुनिक .30 बोर पिस्तौलें, 470 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से एक विदेशी संस्था के माध्यम से सीमा पार लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगली (निवासी तेजा रहेला, फाजिल्का) और गुरमीत सिंह (निवासी मुहार जमशेर, फाजिल्का) अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर इन हथियारों को पंजाब के आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह गिरोह सीमावर्ती इलाकों के जरिए तस्करी कर रहा था।

ये भी देखे: फाजिल्का पुलिस ने तीन ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 60,000 ट्रामाडोल गोलियों जब्त

You may also like