चंडीगढ़, 12 मई 2025: फाजिल्का पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्मा ओपियोइड नेटवर्क को करारा झटका दिया है। फाजिल्का पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 60,000 ट्रामाडोल (100 मिलीग्राम) गोलियां बरामद कीं, जो एक बड़ी नशीली खेप का हिस्सा थीं।
इन तस्करों ने एक वाहन के जरिए इस खेप को ले जाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद शहर थाना क्षेत्र में हुई, जहां NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ आगे की कारवाई कर रही है।
फाजिल्का पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ चल रही गहन जांच का हिस्सा है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि वह नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करेगी, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस राज्य के अलग अलग शहरों में ऐसे ही कारवाई कर रही है। इस कदम से राज्य में नशा तस्करी में भारी कमी आई है।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस ने एक महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया, 4 किलो हेरोइन जब्त