Fatehabad Encounter: टोहाना लूटकांड में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल

by Manu
पुलिस मुठभेड़

टोहाना, 07 फ़रवरी 2026: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दो लुटेरे घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

घायल आरोपियों को तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुठभेड़ चार फरवरी की शाम को गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाशों ने कंपनी में घुसकर गल्ले से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। लूट के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने एक आरोपी उदित को गिरफ्तार कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के गोली चलाते हुए साफ चेहरे कैद हुए थे जिसके आधार पर पुलिस ने चार टीमें गठित कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

ये भी देखे: Punjab Encounter: तरनतारन में पुलिस ने AAP सरपंच हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर को मुठभेड़ में किया ढेर

You may also like