चंडीगढ़, 12 मार्च 2026: नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जम्मू में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार फारूक अब्दुल्ला जम्मू में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान 70 वर्षीय कमल सिंह जामवाल नामक व्यक्ति ने पीछे से आकर फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान दी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने अचानक पीछे से हमला किया और फायर किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसका हाथ हटा दिया जिससे गोली हवा में चली गई।
गिरफ्तार हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही उसका मकसद था। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की वजहों की गहन जांच की जा रही है।
ये भी देखे: फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने वाले आदेश को मानवता के खिलाफ बताया