शंभू थाने के घिराव से पहले ही किसानों को किया नजरबंद

by TheUnmuteHindi
https://theunmutehindi.com/announcement-by-farmers-they-will-besiege-shambhu-police-station-on-6th/

पटियाला, 6 मई 2025 : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चे kissan majdoor morcha की तरफ से आज 6 मई को शंभू थाने के घिरायो के चलते अलग अलग स्थानों पर पंजाब पुलिस punjab police ने बड़े स्तर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारियां की हैं और बहुत से घरों अंदर नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल को शांत रखने के लिए सब कुछ किया जा रहा है।

उधर तरफसे किसान नेता kissan सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 19 और 20 मार्च पंजाब सरकार ने मोर्चों को खदेड़दे समय किसानों और नेताओं पर अत्याचार किया और मोर्चों को लूटा, जिस में जिस में किसानों का ट्रालियां, स्टेजें, साउंड, एसी, कूलर, गैस सिलेंडर, फर्नीचर, टैंट, शैड आदि जरुरी करोड़ों रुपए के समान का नुक्सान हुआ है। इस जबर खिलाफ किसान संभू थाने का घिराव करने चाहते हैं।

सरकार औरंगजेब के नक्शे कदमों पर चली

किसान नेताओं kissan ने कहा कि औरंगजेब के नक्शे कदमों पर चलते हुए बुखलाहट में आई हुई सरकार govt. ने आज सुबह 2 बजकर 40 मिनट से ही राज्य में बड़े स्तर पर कार्यवाही करते दोनों फोरमें में शामिल अलग- अलग जत्थेबंदियों के राज्य प्रधान जिला प्रधान ब्लाकों के प्रधान यहां तक कि इकाई प्रधानों को भी गिरफ्तार किया गया,

जिन में जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, हरसलिन्दर सिंह किशनगड़, अंग्रेज सिंह बूटेवाल को तो घरों में नजरबंद किया है और सुखजीत सिंह हरदो झंडे, मनजीत सिंह राय, काका सिंह कोटड़ा, शेर अठवाल, हरविन्दर सिंह, बलवंत सिंह बहरामके, मलकीत सिंह, गुरिन्दर सिंह भंगू, कुलविन्दर सिंह पंजोला, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह छीना, मनजीत सिंह राय, दिलबाग सिंह गिल आदि सैंकड़ों किसान नेताओं को गिरफ्तार करके अलग- अलग थानों में रखा गया है जिससे शंभू थाने के घिराव के प्रोग्राम को नाकाम बनाया जा सके।

पुलिस की कार्रवाई की निंदा की

उन्होंने पुलिस की इस कार्यवाही की सखत निंदा करते हुए नेताओं ने कहा किसानों मजदूरों kissan majdoor और आम लोगों को अपनी बात करने के लिए न तो दिल्ली जाने दिया जाता है न ही चंडीगढ़, यदि किसान सडक़ों पर ही बैठ गए तो अंधा अत्याचार करके मोर्चों को पीटा और लूटा गया।

नेताओं ने आगे कहा पूरे पंजाब के किसान punjab kissan गांवों में से निकल कर शंभू थाने की ओर रवाना होंगे और यदि रास्तो में प्रशासन की तरफ से लोगों को रोका जाता है तो वहां वहां ही प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके बलदेव सिंह जीरा, अमरजीत सिंह , सुखदेव सिंह भोजराज, दिलबाग सिंह हरीगड़, सुखविन्दर सिंह सभरा हाजिर रहे।

यह भी देखें : किसानों द्वारा ऐलान : 6 को शंभू थाने का करेंगे घेराव

You may also like