कुरुक्षेत्र में किसानों का महापड़ाव शुरू, पुलिस ने जिंदल चौक पर रोका, सड़क पर धरना

by Manu
महापड़ाव

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी 2026: हरियाणा के 10 किसान संगठनों ने आज से तीन दिन का महापड़ाव शुरू किया है। सुबह किसान कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में जुटे और उसके बाद पैदल रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास कार्यालय की ओर बढ़े।

मार्च जिंदल चौक के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। हजारों किसानों को आगे बढ़ने से रोकने पर वे वहीं सड़क पर बैठ गए। किसान संगठन अब जिंदल चौक पर ही धरने पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि यह महापड़ाव तीन दिन तक कुरुक्षेत्र में ही चलेगा। अगर कोई अधिकारी या सरकार का प्रतिनिधि बातचीत के लिए आता है तो ठीक है। नहीं तो वे आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और मजबूत करेंगे।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग और अतिरिक्त बल तैनात किया है।

ये भी देखे: अंबाला में किसानों-पुलिस में झड़प, मशीनों की घेराबंदी के बाद हंगामा, तंबू-टेंट उखाड़े

You may also like