लुधियाना, 27 फरवरी 2026: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा आज किसानों ने आम जनता के लिए पूरी तरह फ्री करा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वे इस टोल को टैक्स फ्री रखेंगे।
किसान बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना दे बैठ गए। उन्होंने टोल बूथों पर बैरिकेडिंग कर आम वाहनों को बिना टोल दिए गुजरने दिया। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी तरह की झड़प की खबर नहीं है लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है।
किसानों की मांग
– फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाया जाए।
– श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
– शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी FIR रद्द की जाएं।
– लाडोवाल टोल की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए और स्थानीय लोगों को राहत दी जाए।
ये भी देखे: लाडोवाल टोल प्लाजा पर 26 जनवरी को किसान यूनियनों का धरना, NHAI ने DC से मांगी पुलिस सुरक्षा