शंभू मोर्चा पर एक वर्ष पूरा होने पर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन : हजारों किसान पहुंचे

आज केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने जाएगा दोनों फोर्मांे का 28 मैंबरी प्रतिनिधिमंडल

by TheUnmuteHindi
शंभू मोर्चा पर एक वर्ष पूरा होने पर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन : हजारों किसान पहुंचे

शंभू मोर्चा पर एक वर्ष पूरा होने पर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन : हजारों किसान पहुंचे
– आज केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने जाएगा दोनों फोर्मांे का 28 मैंबरी प्रतिनिधिमंडल
पटियाला, 14 फरवरी : केंद्र सरकार से एमएसपी सहित 12 मांगें मनवाने के लिए संयुक्त सिकान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा द्वारा शंभू, खनौरी और रत्नपुरा बर्डरों पर चल रहे किसान संघर्ष का वर्ष पूरा होने पर आज शंभू में किसानों ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों किसान पहुंचे। इस मौके किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर ने ऐलान किया कि 14 फरवरी को केद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने दोनों फोर्मांे से 28 मैंबरी प्रतिनिधिमंडल जाएगा। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी 2024 को इस संघर्ष की तीनों बार्डरों पर शुरूआती हुई थी। उधर खनौरी मोर्चा पर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसहडलेवाल का मरन व्रत 80वें दिन मेें शामिल हो गया है।
किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर, मनजीत ङ्क्षसह राए, बलवंत ङ्क्षसह बहरामे, सुरजीत ङ्क्षसह फूल, काका ङ्क्षसह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ व अन्य नेताओं ने भव्य प्रैस कान्फ्रेंस दौरान कहा कि अंादोलन और आंदोलनकारी संगठनों को शुरुआत से ही सरकार और सरकार समर्थक तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा गैर-वाजिब, तथ्यहीन और नकारात्मक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए गोलीबारी, आंसू गैस, रबर की गोलियां, पैलेट बम, डंडे, जहरीले स्प्रे जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, शरारती तत्वों को आंदोलन में भेजकर और बिजली-पानी की समस्याएं खड़ी करके भी आंदोलन को दबाने की कोशिशें की गईं लेकि इसके बावजूद संगठनों की ईमानदार और साफ-सुथरी अगुवाई के कारण आंदोलन लगातार विस्तारित हुआ और एक साल तक सफलतापूर्वक चलाकर सरकार के सामने किसानों-मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की।
नेताओं ने कहा कि 21 फरवरी 2024 को हरियाणा पुलिस द्वारा दिल्ली की ओर बढ़ते किसानों और मजदूरों पर गोली चलाने से शहीद हुए शुभकरण सिंह की पहली बरसी शंभू बॉर्डर मोर्चा पर बड़े जमावड़े के साथ मनाई जाएगी। इस मौके जसविंदर ंसिह लौंगोवाल, काका ङ्क्षसह कोटड़ा, मनजीत ङ्क्षसह राए, सुखजीत ङ्क्षसह हरदोझंडे, अभिमन्यु कोहाड़, सुरजीत ङ्क्षसह फूल, बलवंत ङ्क्षसह बहरामके, लखविंदर ङ्क्षसह औलख, रणजीत ङ्क्षसह राजू राजस्थान, गुरिंदर ङ्क्षसह भंगू, दिलबाग ङ्क्षसह गिल सहित हजारों किसान मजदूर व महिलाएं शामिल रहे।
इस मौके किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर ने बताया कि हम पूरी उम्मी लगाकर बैठे हैं कि आज केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत सफल रहेगी। यदि यह सफल ना हुई तो 25 फरवरी को दिल्ली कूच अटल है। इस मौके उन्होंने 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने जा रही मीटिंग के लिए प्रतिनिधिमंडल के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें मजदूर मोर्चा (भारत) द्वारा सरवन ङ्क्षसह पंधेर (किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब) जसविंदर ङ्क्षसह लौंगोवाल (बीकेयू एकता आजाद), मनजीत ङ्क्षसह राए (बीकेयू दोआबा), बलवंत ङ्क्षसह बहरामके (बीकेयू बहरामके), बीबी सुखविंदर कौर बीकेयू क्रांतिकारी, दिलबाग ङ्क्षसह गिल बीकेएमयु, रणजीत ङ्क्षसह राजू (जीके एस राजस्थान), ऊकार सिंह ( किसान मजदूर हितकारी सभा), नन्द कुमार ( प्रोग्रेसिव फारमरज फ्रंट, तामिलनाडु), पी टी जोन केरला, मलकीत सिंह ग़ुलामी वाला ( किसान मजदूर मोर्चा), तेजवीर सिंह पंजोखड़ा (बीकेयू शहीद भगत ङ्क्षसह), जंग सिंह भटेड़ी ( बीकेयू भटेड़ी), सतनाम सिंह बहिरू ( इंडियन फारमरज एसोसिएशन) शामिल होंगे।
एस.के.एम (गैर राजनैतिक) की तरफ से जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा ( गैरसियासी) का प्रतिनिधिमंडल काका सिंह कोटड़ा ( महासचिव बीकेयू एकता सिद्धूपुर), अभिमन्यु कोहाड़ ( कनवीनर, भारतीय किसान नौजवान यूनियन), सुखजीत सिंह हरदोझंडे ( प्रधान पंजाब किसान मजदूर यूनियन), इन्द्रजीत सिंह ( प्रधान, किसान संघर्ष समिति कोटबुढ्ढा), सुखजिन्दर सिंह खोजा (प्रधान, बीकेयू खोसा), पीआर पांडीयन, तामिलनाडु, कुरबरू शांतकुमार, करनाटक, लखविन्दर सिंह औलख ( प्रधान, भारतीय किसान एकता), सुखदेव सिंह भोजराज ( प्रधान किसान तेजवान भलाई यूनियन), बचितर सिंह कोटला ( प्रधान, किसान नौजवान संघर्ष कमेटी), अरुण सिन्हा, बिहार, हरपाल सिंह बलाड़ी, उत्तर प्रदेश, इन्द्रजीत सिंह पन्नीवाला, राजसथान जाएंगे।
उधर आज फिर खनौरी बार्डर पर एक किसान को आज अचानक बीमार हो गया, जिस कारण उसको घर भेजा गया और उसकी मौत हो गई। यह किसान सुरिन्दरजीत सिंह पुत्र दलवारा सिंह, गांव आलमपुर, तह. लहरागागा, जिला संगरूर का रहने वाला है, जिसकी आयु लगभग 59 वर्ष है तथा उसके पास 29 वर्ष के पुत्र और 33 वर्ष की बेटी का पिता था, सुरिंदर जीत ङ्क्षसह पिछल्े काफी समय से जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल को सेहत को लेकर चिंतत होने के कारण मोर्चा पर डटा हुआ था। मृतक किसान 6 एकड़ का मालिक था, जिसमें से कुछ जमीन गहने है तथा 6 लाख रुपए किसान के सिर पर कर्जा है।

You may also like