खेतों में जलभराव से किसानों की फसलें हुई ख़राब, मदद की गुहार लगा रहे किसान

by Nishi_kashyap
किसान

संगरूर,19 जून 2025: पंजाब के संगरूर जिले के गाँव खड़ियाल के नजदीक नहर में 50 फीट की दरार आने से आस पास के खेतों में जलभराव् हो गया। जिससे करीब सात सौ एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इससे गाँव के लोग काफी निराश है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुल्लर घराड़ से नीलोवाल जाने वाली नहर में गाँव खड़ियाल के नजदीक बड़ी दरार पड़ गई। जिससे आस पास के खेतों में भी ही दरारें आ गई। किसानों को भारी नुक्सान हो गया है क्यूंकि किसानों की सात सौ एकड़ फ़सल पूरी तरह से खराब हो गई है।

किसानों ने लगाई मदद की गुहार

किसानों का कहना है की उनकी क़रीब 700 एकड़ फसल खराब हुई है। इसके साथ ही किसानों ने कहा की पिछले दो से तीन सालों से नहर में इसी जगह से दरारें आती है। उनका कहना है की प्रशासन द्वारा इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नहर की हालत बहुत खस्ता है लेकिन फिर भी यहाँ ज्यादा पानी छोड़ा जाता है। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने बहुत बार प्रशासन मदद की गुहार लगाई है। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े: हरियाणा के इस जिले से खाटू श्याम और सालासर जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू होगी हैलीकॉप्टर सेवा

You may also like