भिवानी, 24 दिसंबर 2025: भिवानी जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में पुलिस ने किसान नेता रवि आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम उन्हें पूछताछ के लिए सिवानी थाने बुलाया था। वहां डीएसपी आर्यन चौधरी की मौजूदगी में लंबी पूछताछ के बाद रवि आजाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सिवानी थाने के बाहर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भीड़ को थाने से दूर किया। देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। गिरफ्तारी के बाद रवि आजाद को पुलिस की गाड़ी में लोहारू कोर्ट ले जाया गया, जहां उन्हें पेश किया जाना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें गांव सिंधनवा निवासी 23 वर्षीय नमित, 19 वर्षीय मोहित और गांव गोकलपुरा निवासी 24 वर्षीय विकास शामिल हैं।
ये भी देखे: भिवानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो साल की लंबी लड़ाई के बाद दोषी को 10 साल की कैद