किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में हुआ दाखिल
– 30 जनवरी को खनौरी बार्डर पर होंगे विशाल इक_
चंडीगढ़, 24 जनवरी : खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत आज 60वें दिन में भी जारी रहा। डाक्टरों ने इस मौके कहा कि ताजा हवा एवम धूप में आने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि 28 जनवरी को दाता सिंह वाला-खनौरी किसान मोर्चे पर श्री अखंड पाठ साहिब आरम्भ होंगे एवं 30 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग पड़ेंगे, जिस दिन बड़ी संख्या में किसानों से मोर्चे पर पहुंचने की अपील की गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान मोर्चे की अब तक कि कामयाबी परमात्मा-वाहेगुरु जी एवं गुरुओं को समर्पित है एवं आगे भी उन्हीं के आशीर्वाद से मोर्चा पूर्ण कामयाबी के मुकाम तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने स्वयं कुछ नहीं किया, केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने का कार्य परमात्मा-वाहेगुरु जी ने किया है और वाहेगुरु से अरदास है कि मोर्चे को इसी तरह मजबूती बख्शें। किसान नेताओं ने कहा कि 30 जनवरी को किसानों को अधिक से अधिक संख्या में दाता सिंह वाला-खनौरी मोर्चे पर पहुंचकर किसान मोर्चे की मजबूती एवं जगजीत सिंह डल्लेवाल के बेहतर स्वास्थ्य के लिए होने वाली अरदास में शामिल होने की अपील की गयी है। 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत देशभर में 12 से 1.30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सडक़ों पर होंगे जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में हुआ दाखिल
30 जनवरी को खनौरी बार्डर पर होंगे विशाल इक_
63