फरीदकोट, 9 मार्च 2025: पंजाब के फरीदकोट में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। फरीदकोट के कोटकपूरा के गांव खारा में गुरुद्वारा रामसर साहिब के सरोवर में डूबने से दो नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और हरमन सिंह पुत्र चढ़त सिंह के रूप में हुई है। दोनों 8वीं कक्षा के विद्यार्थी थे।
जानिए कसे हुआ यह दुखद हादसा
हादसा तब शुरू हुआ जब एक ग्रामीण की मौत को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में पाठ का भोग समारोह था। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। समारोह में अपने परिवारों के साथ आए कुछ बच्चे गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास खड़े थे। पैर फिसलने से लवप्रीत सिंह सरोवर में गिर गया। उसे बचाने के लिए हरमन सिंह भी सरोवर में उतरा और वह भी डूब गया।
घटना का पता चलते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और कोटकपूरा के अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्य नरिंदर सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय अरदास हो रही थी। इस दौरान बच्चों का शोर सुनते ही ग्रामीणों ने सरोवर में डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गए था।
दोनों बच्चे कबड्डी खिलाड़ी थे
वहीं, गांव के सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे कबड्डी खिलाड़ी थे और बेहद गरीब परिवार से संबंधित थे। ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत भी परिवारों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन व सरकार से भी बच्चों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
यह भी पढे: जींद: जमीन विवाद मे 2 सगे भाइयों की मौत