फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की सख्ती, चार कर्मचारियों को किया सस्पेंड

by Manu
सस्पेंड

फरीदाबाद, 02 फ़रवरी 2026: फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरतने पर चार सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव साकेत कुमार के शहर दौरे और निरीक्षण के बाद हुई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़कों आंतरिक गलियों ड्रेनेज सिस्टम और विभिन्न वार्डों में गंदगी कूड़े के ढेर जाम नालियां और जलभराव की स्थिति पाई गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने निर्देशों का पालन करते हुए वार्ड नंबर 20 बड़खल गांव एनआईटी-3 और लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में सहायक सफाई निरीक्षक सुशील सफाई दरोगा गुरचरण सफाई दरोगा रंगलाल और सफाई कर्मचारी वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि शहर की सफाई और सुंदरता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी देखे: Faridabad News: नाले की जमीन पर बने 70 मकानों पर चला बुलडोजर

You may also like