फरीदाबाद, 24 फरवरी 2026: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की कई टीमों ने एक साथ विभिन्न स्लम कॉलोनियों में छापेमारी की। अभियान में 150 से 200 पुलिसकर्मी शामिल थे।
राहुल कॉलोनी नेहरू कॉलोनी और संत नगर जैसे स्लम क्षेत्रों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीमों ने नशा तस्करों और शराब तस्करों के घरों पर तलाशी ली। अभियान के दौरान भारी संख्या में डॉग स्क्वाड टीम और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि यह रूटीन अभियान है। नशा तस्करों को साफ संदेश देते हुए कहा कि या तो नशा तस्करी छोड़ दो या फिर शहर छोड़ दो।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन की पूरी जानकारी और बरामदगी की डिटेल्स सर्च पूरा होने के बाद पुलिस प्रवक्ता आधिकारिक रूप से मीडिया को देंगे। फिलहाल अभियान जारी है और टीमों ने कई ठिकानों पर तलाशी ली है।
ये भी देखे: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार