मशहूर लेखक केेकी एन. दारूवाला का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
मशहूर लेखक केेकी एन. दारूवाला का हुआ निधन

नई दिल्ली, 28 सितंबर : लघु कथाओं के लिए भी प्रसिद्ध दारूवाला के परिवार में उस समय दुख का माहौल पैदा हो गया , जब अंग्रेजी के मशहूर लेखक व कवि और पूर्व आईपीएस अधिकारी केकी एन. दारूवाला का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनकी बेटी अनाहिता कपाडिय़ा ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें एक साल पहले स्ट्रोक आया था और तब से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, निमोनिया से उनकी मृत्यु हुई। लघु कथाओं के लिए भी प्रसिद्ध दारूवाला के परिवार में दो बेटियां अनाहिता, रूकवेन, दामाद और चार नाती-नातिन हैं। साल 1937 में लाहौर में जन्मे दारूवाला ने लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज से पढ़ाई की। उनके निधन से लोगों में शोक है।

You may also like