टेलीविजन के मशहूर अदाकार अभिनेता अमन जायसवाल का हुआ निधन

ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल चलाते समय अभिनेता को मारी टक्कर

by TheUnmuteHindi
टेलीविजन के मशहूर अदाकार अभिनेता अमन जायसवाल का हुआ निधन

टेलीविजन के मशहूर अदाकार अभिनेता अमन जायसवाल का हुआ निधन
ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल चलाते समय अभिनेता को मारी टक्कर
चंडीगढ़ , 18 जनवरी : भारतीय टेलीविजन के मशहूर अदाकार अभिनेता अमन जायसवाल की शुक्रवार को मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना हिल पार्क रोड़ पर दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल चलाते समय जायसवाल को टक्कर मार दी। इसके बाद जायसवाल को कामा अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक और उसका चालक पुलिस हिरासत में हैं।
आडि़शन देने जा रहा था अभिनेता
जानकारी के अनुसार अभिनेता अमन जायसवाल दुर्घटना के समय ऑडिशन देने जा रहे थे, जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, एक्टर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हो गया, जो उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए साल के मौके पर शेयर किया था। 31 दिसंबर, 2024 को शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने नए साल के शुरू होने की एक्साइटमेंट जाहिर की थी। इसके साथ एक एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था, नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रखना।

You may also like