मुंबई, 7 अक्तूबर : मशहूर गीतकार अदनान सामी को आज उस समय बड़ा दुख पहुंचा, जब उनकी माता बेगम नौरीन सामी खान का अचानक निधन हो गया। इस संबंाध्ी अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उन्होंने लिखा- मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं। हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे । आमीन फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और सिंगर को हौसला दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट से उनके लाखों फैंस को भी दुख पहुंचा है और वे उन्हें हौंसला दे रहे हैं।
मशहूर सिंगर अदनान सामी को उनके माता के निधन से पहुंचा सदमा
74
previous post