चंडीगढ़, 03 दिसंबर 2025: पंजाबी सिनेमा जगत को एक और बड़ा सदमा लगा है। मशहूर अभिनेता मनी कुलार अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे पॉलिवुड को स्तब्ध कर दिया। साथी कलाकारों और लाखों प्रशंसकों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
मनी कुलार ने 1 दिसंबर को ही अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी आगामी वेब सीरीज ‘तूतां वाले खुंह’ के सेट से शूटिंग का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वे हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे थे। लेकिन महज दो दिन बाद ही यह दुखद खबर आ गई। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मनी ने पंजाबी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स से अपनी पहचान बनाई। ‘उड्डा पंजाब’, ‘सिकंदर’ और ‘उचा पिंड’ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय हमेशा याद किया जाता रहेगा। 2003 में ‘जुगनी हाथ किसे ना औनी’ से डेब्यू करने वाले मनी ने कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए। उनकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। परिवार ने भी कोई बयान जारी नहीं किया।
ये भी देखे: BREAKING: बंगा के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ का हार्ट अटैक से निधन