82
मशहूर संगीतकार एआर रहमान अलग होंगे अपनी पत्नी सायरा से
नई दिल्ली, 20 नवंबर : मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अब अपनीशादी के 29 वर्ष बाद एक बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने पत्नी सायरा से अलग होने का फैसला किया है। यह खबर सबसे पहले उनके वकील द्वारा जारी एक पब्लिक स्टेटमेंट से सामने आई। इसके तुरंत बाद, रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। एआर रहमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन सभी चीजों का एक अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांपता है। बावजूद इसके, हम जीवन में अर्थ तलाशते रहते हैं। इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी की इज्जत करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उनके इस भावुक संदेश ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया।