Rs 5,500 chicken dish: शंघाई के एक रेस्टोरेंट में 5,500 रुपये की कीमत वाली आधी चिकन डिश ने लोगों के बीच मजाक और आलोचना का माहौल पैदा कर दिया है। रेस्टोरेंट ने दावा किया कि यह चिकन शास्त्रीय संगीत सुनते हुए और दूध पीते हुए पाला गया था।
इस डिश की इतनी ऊंची कीमत पर बहुत सवाल उठे है। एक बिजनेसमैन और सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्ति जो इस रेस्टोरेंट में गए थे।
कर्मचारियों से पूछताछ मे क्या पता लगा:
उन्होंने इस डिश का वीडियो शेयर किया और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से इसके बारे में पूछताछ की । कर्मचारियों ने बताया कि यह चिकन एक दुर्लभ नस्ल का “सूरजमुखी चिकन” है और यह खास ग्वांगडोंग प्रांत के एक खेत से आता है। इस चिकन को सूरजमुखी के पौधे और फूलों के रस खिलाए जाते हैं। इसे सम्राट चिकन भी कहा जाता है। जो अपनी खास स्वाद और कोमलता के लिए मिशेलिन-तारांकित शेफ में लोकप्रिय है।
खेत के कर्मचारी ने क्या कहा :
हालाँकि ये चिकन और भी ज्यादा प्रीमियम माना जाता है और इसकी कीमत खेत में भी काफी ज्यादा होती है। लेकिन बाद में खेत के कर्मचारी ने यह साफ किया कि चिकन को शास्त्रीय संगीत तो सुनाया जाता है लेकिन दूध नहीं पिलाया जाता।
इस घटना के वायरल होने पर लोगों ने रेस्टोरेंट के दावों पर मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि रेस्टोरेंट महंगी कहानियां बनाकर धनी ग्राहकों का फायदा उठा रहा है।
इस विवाद ने शंघाई की “महंगी मुद्रा” पर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। यह शब्द शहर की महंगी लाइफस्टाइल और ज्यादा खर्च करने की क्षमता को दर्शाता है। पिछले साल शंघाई में एक जापानी टोस्ट की कीमत ₹1,100 थी, जो जापान की तुलना में दोगुनी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में शंघाई निवासियों की प्रति व्यक्ति आय 10 लाख से भी ज्यादा थी जिससे महंगे जीवन पर बहस और बढ़ गई।
यह भी देखे:पवित्र नगरी पर संकट: गंगा के किनारों पर कचरे का ढेर