‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, अयोध्या में बोले सीएम योगी

by Manu
योगी

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अयोध्या पहुंची हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रपति तीनों ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की।

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस आस्था को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया जाता था वह आज देश की शक्ति बन गई है। उन्होंने कहा “जिस आस्था को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था अपमानित करने वाले वही लोग हैं जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे। अपनी सत्ता को बचाने के लिए वे नोएडा नहीं जाते थे वह उनके लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था। लेकिन राम मंदिर की बात करना काशी में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था।”

ये भी देखे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं, रामलला के दर्शन किए, राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की

You may also like