विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के मस्कट में पहुंच की चर्चा
70वींं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतिक चिन्ह जारी किया
नई दिल्ली, 17 फरवरी : विदेश मंत्री एस जयशंकर आठवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे हैं, जहां रविवार को उन्हांने ओमान के अपने समकक्ष बद्र अलबुसैदी के साथ व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज सुबह ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। (मैं) आठवें हिंद महासागर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना करता हूं।’ उन्होंने लिखा, ‘व्यापार, निवेश और ऊर्जा पर परस्पर सहयोग पर हमने व्यापक चर्चा की।’ दोनों नेताओं ने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न जारी किया। उन्होंने ‘मांडवी टू मस्कट : इंडियन कम्युनिटी एंड शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड ओमान’ नामक एक पुस्तक का भी संयुक्त रूप से विमोचन किया। बाद में जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से भी भेंट की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और ब्रुनेई सहित कई अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। (मैं) आठवें हिंद महासागर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार, निवेश और ऊर्जा पर परस्पर सहयोग पर हमने व्यापक चर्चा की।’’ दोनों नेताओं ने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न जारी किया। उन्होंने ‘मांडवी टू मस्कट: इंडियन कम्युनिटी एंड शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड ओमान’ नामक एक पुस्तक का भी संयुक्त रूप से विमोचन किया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के मस्कट में पहुंच की चर्चा
70वींं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतिक चिन्ह जारी किया
57
previous post