फार्मास्यूटिकल्स निर्माण संयंत्र में विस्फोट के कारण गई कई लोगों की जान

by TheUnmuteHindi
फार्मास्यूटिकल्स निर्माण संयंत्र में विस्फोट के कारण गई कई लोगों की जान

हैदराबाद, 22 अगस्त : आंध्र प्रदेश में एक फार्मास्यूटिकल्स निर्माण संयंत्र में बुधवार को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के अनकापल्ली जिले में 2019 से चालू निजी स्वामित्व वाली एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज की 40 एकड़ की विनिर्माण इकाई में विस्फोट के बाद आग लग गयी। पिछले साल, अनकापल्ली जिले में साहिती फार्मा की एक इकाई में एक विलायक रिएक्टर में आग लगने की इसी तरह की दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

You may also like