अंबाला, 06 जुलाई 2025: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस सेवा शुरू की जाएगी। ताकि महिलाओं को बस में सफर करने में आसानी हो।
महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव बस सेवा शुरू
परिवहन मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की अंबाला से बहुत सारे लोग मुलाना यूनिवर्सिटी में और उसके आस पास की इंडस्ट्रीज में जाते है। उन्होंने कहा कि उनमें महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है। इसी को लेकर माँग की जा रही थी, कि महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव बस सेवा शुरू की जाए। इस फैसले से महिलाएँ ही नहीं बल्कि उनके परिवार वाले भी बहुत खुश नजर आए। इस सुविधा के लिए लोग अनिल विज का दिल से धन्यवाद कर रहे हैं।
सफ़र करना हुआ बेहद आसान
परिवहन मंत्री अनिल विज ने महिलाओं के लिए अंबाला से मुलाना के लिए एक्सक्लूसिव बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए, उसी दौरान महिलाओं और युवतियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस सेवा से महिलाओं के लिए सफ़र करना बेहद आसान होगा। साथी ही उनके परिवार वालों को भी किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी।
यह भी पढ़े: पंजाब में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज! पढ़े पूरी ख़बर