यूपी मे हर जिले में होगा स्टेडियम, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

by Manu
सीएम योगी आदित्‍यनाथ

लखनपुर, 05 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में खेलों के लिए अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान खोलकर रख दिया। सीएम ने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास का आधार है और आज जब हमारे खिलाड़ी विश्व मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, तो यह हर उत्तर प्रदेशवासी के लिए गर्व की बात है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का भी काम तेजी से शुरू हो चुका है।

इसके अलावा अभी 18 राजकीय कॉलेजों में मिनी स्टेडियम बन रहे हैं । हर कॉलेज को 5 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। गोरखपुर मंडल में गोरखपुर और महाराजगंज कॉलेज में भी निर्माण चल रहा है।

सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव तक खेल सुविधाएं पहुंचें। कोई भी प्रतिभा दूरी या संसाधनों की कमी से न रुके। पिछले 7 साल में यूपी के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ में रिकॉर्ड मेडल जीते हैं। अब हमारी सरकार उसी जज्बे को जमीन पर उतार रही है।

ये भी देखे: यूपी में घुसपैठियों पर सीएम योगी का शिकंजा, हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनेंगे

You may also like