अंग्रेजी नववर्ष का हिंदू धर्म परंपरा अनुसार किया स्वागत
– पांच बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कर की नव वर्ष की शुरुआत
पटियाला : मंदिर श्री सत्यनारायण सभा त्रिपड़ी द्वारा 54वां वार्षिक महोत्सव व नववर्ष आगमन भजन संध्या का आयोजन मंदिर प्रांगण में करवाया गया । जिसमें श्री सियाराम हनुमान चालीसा संघ द्वारा श्री बालाजी व श्री खाटू श्याम जी के भजन गुणगान से भक्तों को निहाल किया गया।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मंदिर प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में मौजूद बड़े बुजुर्ग, छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, पुरुष व नौजवान भक्तजनों द्वारा 31 दिसंबर को नववर्ष स्वागत हेतु बड़े-बड़े होटल,पैलेस व रेस्टोरेंट में ना जाकर मंदिर श्री सत्यनारायण सभा तथा श्री सियाराम हनुमान चालीसा संघ मिलजुल कर हिंदू धर्म की परंपरा अनुसार प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश का पूजन, सृष्टि के सभी प्रमुख देवी देवताओं की वंदना कर 5 बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। यहां जिक्रयोगय है कि श्री सियाराम हनुमान चालीसा संघ द्वारा पिछले 177 सप्ताह से निरंतर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन त्रिपड़ी स्थित पानी वाली टंकी पार्क में किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा बड़े बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों के अलावा विशेष कर छोटे-छोटे बच्चों को सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ जोडक़र सनातन धर्म व राम नाम के प्रचार प्रसार हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी तहत उनके द्वारा मंदिर श्री सत्यनारायण सभा के साथ मिलकर नव वर्ष आगमन मौके भजन संध्या व हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों को प्रभु भक्ति से जोड़ नव वर्ष का स्वागत किया गया।
नव वर्ष की शुरुआत मौके मौजूद भक्तजनों को संबोधित करते हुए श्री सियाराम हनुमान चालीसा संघ के चैयरमेन श्री पूर्ण ढींगरा जी ने मंदिर श्री सत्यनारायण मंदिर सभा का धन्यवाद किया कि उन्होंने श्री सियाराम हनुमान चालीसा संघ को सैकड़ो भक्तजनों के साथ मिलकर पांच बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ कर नव वर्ष की शुरुआत करने का मौका प्रदान किया । इसके साथ ही उन्होंने मंदिर आने वाले भक्तजनों नारीशक्ति व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को हाथों से लिखित राम नाम के पोस्टर से सजाने हेतु विशेष धन्यवाद किया इसके अलावा हर हर महादेव समिति द्वारा निशुल्क जोड़ा सेवा व निष्काम जल सेवा समिति द्वारा निशुल्क जल सेवा करने हेतु व वहां मौजूद विभिन्न संस्थाओं के प्रधान,प्रतिनिधि तथा बहावलपुर पंचायत के मुखी साहिबान व अन्य गणमान्यों का भी विशेष योगदान हेतु धन्यवाद किया।
अंग्रेजी नववर्ष का हिंदू धर्म परंपरा अनुसार किया स्वागत
पांच बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कर की नव वर्ष की शुरुआत
80