India vs England Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई 2025 से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहा है। एंडरसन-टेंडुलकर ट्रॉफी की इस पांच मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट में भारत ने एजबेस्टन में 336 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। अब तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह सीरीज की दिशा तय कर सकता है।
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा एक दिन पहले कर दी है। टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। आर्चर चोट के बाद लंबे समय से बाहर थे और दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल होने के बावजूद एहतियात के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। अब वह पूरी तरह फिट हैं और लॉर्ड्स टेस्ट में गेंदबाजी के लिए तैयार हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (तीसरा टेस्ट):
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
ये भी देखे: IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक