मोगा में बदमाश और पुलिस की बीच मुठभेड़ , कुख्यात बदमाश गुरविंद्र गिंदी को लगी गोली

by Manu
पुलिस मुठभेड़

मोगा, 12 दिसंबर 2025: मोगा शहर में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश गुरविंद्र उर्फ गिंदी को गिरफ्तार किया है। तलवंडी साबो का यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह मोगा के एक प्रमुख व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहा था। मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार गुरविंद्र ने व्यापारी को फोन पर धमकी दी थी। उसने पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। व्यापारी ने डरकर पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई। कई दिनों की निगरानी के बाद आज इलाके में उसकी मौजूदगी की खबर मिली।

टीम ने उसे घेर लिया। लेकिन गुरविंद्र ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी।

ये भी देखे: मोगा में दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस सतर्क, 4 युवकों को बम के साथ किया गिरफ्तार

You may also like