नई दिल्ली, 28 मार्च 2026: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
विमान दिल्ली के करीब पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध खराबी का अंदेशा हुआ। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की।
रनवे नंबर 28 को विमान की लैंडिंग के लिए तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, सुबह 10:53 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां रनवे की ओर रवाना कर दी गईं।
दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान पूरी तरह सुरक्षित उतर गया है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।
ये भी देखे: दिल्ली-मैनचेस्टर इंडिगो फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया सीमा के पास यू-टर्न लिया, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग