यमुनानगर-रादौर रूट पर इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत, मंत्री श्याम सिंह राणा ने ली सवारी

by Manu
श्याम सिंह राणा

यमुनानगर, 29 सितंबर 2025: पर्यावरण को हरा-भरा रखने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार को यमुनानगर से रादौर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हो गई। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस बस में सवार होकर रादौर से यमुनानगर तक का सफर तय किया।

उन्होंने कहा कि ये बसें न सिर्फ हवा को साफ रखेंगी, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की राह में मील का पत्थर साबित होंगी। मंत्री राणा ने सफर के दौरान बताया कि पुरानी डीजल बसों में तो गर्मी और धुंए की मार झेलनी पड़ती है। इस इलेक्ट्रिक बस में एसी का ठंडा सुकून और बिल्कुल साफ-सुथरा माहौल मिलता है। ये बसें पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ यात्रियों को आराम भी देंगी।

इसके अलावा, मंत्री ने अनाज मंडियों की स्थिति पर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद जोरों पर है। इस बार तो एक हफ्ता पहले ही शुरू हो गई।

ये भी देखे: Delhi Devi Bus Yojna: दिल्ली में हुआ इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI की शुरुआत

You may also like