चुनाव आयोग मर गया है, हमें सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा : अखिलेश यादव
कहा, चुनाव आयोग को खबर से जुड़ी तस्वीरों का लेना चाहिए संज्ञान
नई दिल्ली। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पोस्ट सांझा करके कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसारमिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लडऩे का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। बुधवार को अखिलेश यादव ने दावा किया था कि पुलिस मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश ने चुनाव आयोग से इसमें शामिल लोगों को हटाने के लिए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को इस खबर से जुड़ी तस्वीरों का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए कि अयोध्या पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर रही है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। मतदाताओं में भय पैदा कर मतदान को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने का यह लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तत्काल हटाया जाना चाहिए और दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
8 फरवरी को आएंगे परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी।
चुनाव आयोग मर गया है, हमें सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा : अखिलेश यादव
कहा, चुनाव आयोग को खबर से जुड़ी तस्वीरों का लेना चाहिए संज्ञान
45
previous post