भदोही, 19 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई पावर हाउस के ठीक सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
ऊंज थाना क्षेत्र के सिकी चौरा बिछिया गांव की रहने वाली 65 वर्षीय नचना देवी अपने पड़ोसी रोहित कुमार (25) और भतीजे तूफानी प्रजापति (35) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मायके जौहरपुर जा रही थीं। बाइक रोहित चला रहा था। जौहरपुर पहुंचने ही वाले थे कि हाईवे पर अचानक ब्रेजा कार ने पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। नचना देवी को ज्यादा चोटें आईं और उन्होंने सांसें थाम लीं। रोहित और तूफानी को तुरंत वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने गोपीगंज थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: सहारनपुर में पुलिसकर्मी की कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर