53
नई दिल्ली, 28 सितंबर : ईडी ने मशहूर यूटयूबर एलविश यादव के दोस्त गायक राहुल फाजिलपुरिया पर कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति को अटैच किया है। जानकारी के अनुसार संपत्ति के बारे में बिजनौर के सब रजिस्ट्रार से ईडी ने जानकारी मांगी थी। सब रजिस्ट्रार ने ईडी लखनऊ को भेजे जवाब में बताया कि गायक राहुल फाजिलपुरिया की बिजनौर जनपद के कस्बा झालू में तीन एकड़ जमीन है। ईडी के निर्देश पर उक्त भूमि की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले हरियाणा में यूट्यूबर एल्विश की संपत्ति ईडी जब्त कर चुकी है। आगे की कार्रवाई ईडी द्वारा जारी है।