1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने युवराज सिंह, सोनू सूद और रॉबिन उथप्पा को भेजा समन

by Manu
1xBet

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच को और तेज कर दिया है। इस केस में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेता सोनू सूद और क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के नाम शामिल हैं।

ED ने युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है, जबकि सोनू सूद को 24 सितंबर और रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को बुलाया गया है।

इससे पहले, इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी ED ने पूछताछ की है। बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा मंगलवार को ED दफ्तर पहुंचे, और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी ने सवाल-जवाब कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं, ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वे पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं। ED उनके जवाब का इंतजार कर रही है।

ये भी देखे: शिखर धवन को ईडी का समन, सट्टेबाजी ऐप 1xBet केस में पूछताछ के लिए बुलाया

You may also like