ED ने की जगन रेड्डी की 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, जाने किस मामले मे हुई कार्रवाई?

by Manu
जगन रेड्डी

ED Action against Jagan Reddy: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और डालमिया सीमेंट्स (भारत) लिमिटेड (DCBL) से जुड़े 14 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है। ईडी ने जगन के 27.5 करोड़ रुपये के शेयर और डीसीबीएल की 377.2 करोड़ रुपये की जमीन अस्थायी रूप से कुर्क की है, हालांकि डीसीबीएल का दावा है कि जमीन का वर्तमान मूल्य 793.3 करोड़ रुपये है।

यह कार्रवाई 2011 में सीबीआई द्वारा दर्ज एक मामले से जुड़ी है, जिसमें डीसीबीएल पर जगन की कंपनी भारती सीमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने का आरोप है। कुर्क किए गए शेयर जगन की कार्मेल एशिया होल्डिंग्स, सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज, और हर्ष फर्म में हिस्सेदारी से संबंधित हैं।

ईडी का कहना है कि डीसीबीएल ने जगन से जुड़ी रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड में 95 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके बदले, जगन ने अपने पिता, तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के प्रभाव का इस्तेमाल कर कडप्पा जिले में डीसीबीएल को 407 हेक्टेयर का खनन पट्टा दिलवाया।

ईडी और सीबीआई के मुताबिक, जगन, पूर्व सांसद वी विजया साई रेड्डी और डीसीबीएल के पुनीत डालमिया ने रघुराम सीमेंट्स के शेयर फ्रांसीसी कंपनी पारफिसिम को 135 करोड़ रुपये में बेचे, जिसमें से 55 करोड़ रुपये मई 2010 से जून 2011 के बीच हवाला के जरिए जगन को नकद दिए गए। इन लेनदेन का विवरण आयकर विभाग द्वारा दिल्ली में जब्त दस्तावेजों से सामने आया।

ये भी देखे: 61 वर्ष की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष करने जा रहे शादी, पार्टी कार्यकर्ता को हुआ प्यार अब बनने जा रही दुल्हन

You may also like