पंचकूला, 24 जुलाई 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के पंचकूला में अलकेमिस्ट और ओजस अस्पतालों के 127.33 करोड़ रुपये के शेयर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के तहत की गई है।
अलकेमिस्ट समूह का संबंध पूर्व राज्यसभा सांसद कंवर दीप सिंह के बेटे करण दीप सिंह से है। इनपर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और लोगों के पैसों के दुरुपयोग का आरोप है। ईडी की जांच में पता चला है कि अलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड ने झूठे निवेश के वादों के जरिए निवेशकों से करीब 1,848 करोड़ रुपये गलत तरीके से जुटाए।
ED के अनुसार, अलकेमिस्ट अस्पताल में 40.94% और ओजस अस्पताल में 37.24% शेयर सोरस एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम हैं, जो करण दीप सिंह की कंपनी है।
ये भी देखे: हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड