20
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर 2025: मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले ‘कोल्डरिफ’ कफ सीरप पीने से 20 से अधिक मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिलनाडु स्थित कंपनी श्रीसन फार्मा के कई परिसरों पर छापेमारी की है। यह कंपनी इस घातक सीरप की मैन्युफैक्चरर है। छापे की पूरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस ने पहले ही चेन्नई में रंगनाथन को हिरासत में लिया था। अब ED ने धन शोधन और अन्य आरोपों की जांच तेज कर दी है।
ये भी देखे: जहरीले कफ सीरप से बच्चों की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग ठुकराई