नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित दिल्ली-NCR में 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली में अस्पताल निर्माण परियोजनाओं में कथित तौर पर ₹5,590 करोड़ के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई।
ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्ली स्थित आवास, ठेकेदारों, बिचौलियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों व आवासीय परिसरों पर तलाशी ली।
जांच में 2018-19 में स्वीकृत 24 अस्पताल परियोजनाओं (11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड) में भारी अनियमितताएं, अनुचित देरी, लागत में 30-40% तक की वृद्धि और धन के दुरुपयोग का शक है। खास तौर पर ₹1,125 करोड़ की ICU अस्पताल परियोजना, जिसमें 6,800 बेड जोड़े जाने थे, तीन साल बाद भी केवल 50% पूरी हुई, जबकि ₹800 करोड़ खर्च हो चुके हैं।
ये भी देखे: दिल्ली में अंबेडकर जयंती पर फिर उठा तस्वीर का मुद्दा, सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता को घेरा